देश

Andheri East By Election: MLA प्रताप सरनाईक ने CM शिंदे को लिखा पत्र, कहा BJP से करें बात- ना लड़ें अंधेरी ईस्ट का उपचुनाव

मुंबई के अंधेरी विधानसभा उपचुनाव (Andheri East By Election) पर 3 नवंबर को मतदान होना है. 6 नवंबर को वोटों की गिनती होनी है.

Andheri East By Election: MLA प्रताप सरनाईक ने CM शिंदे को लिखा पत्र, कहा BJP से करें बात- ना लड़ें अंधेरी ईस्ट का उपचुनाव

महाराष्ट्र: मुंबई के अंधेरी विधानसभा उपचुनाव (Andheri East By Election) पर 3 नवंबर को मतदान होना है. 6 नवंबर को वोटों की गिनती होनी है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को उम्मीदवार बनाया गया है. शरद पवार की पार्टी एनसीपी और कांग्रेस ठाकरे गुट की उम्मीदवार को सपोर्ट कर रहे हैं.

दूसरी तरफ सीएम एकनाथ शिंदे की ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ बीजेपी उम्मीदवार मुरजी पटेल को सपोर्ट कर रही है. इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के विधायक प्रताप सरनाईक ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर अंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके के निर्विरोध चुनाव के लिए भाजपा से बात करने का अनुरोध किया है.

इसके पहले राज ठाकरे ने भी देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कहा है कि बीजेपी अपने उम्मीदवार वापस ले. शरद पवार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, अधेंरी ईस्ट विधानसभा में तीन नवंबर को उप चुनाव होना है. सरकार ने उपचुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है. बीजेपी ने इस सीट पर व्यवसायी मुरजी पटेल को उम्मीदवार बनाया है. एकनाथ शिंदे गुट ने भी अपना समर्थन मुरजी को देने की घोषणा की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2022 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).