देश

Sharad Pawar-Ajit Pawar Meeting: पुणे में शरद पवार और अजित पवार के बीच सीक्रेट मीटिंग, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई- Video

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच पुणे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अजित पवार के बीच एक बिजनेसमैन के बंगले पर एक सीक्रेट मीटिंग हुई है. बताया जा रहा है कि यह मीटिंग करीब एक घंटे तक चली.

Sharad Pawar-Ajit Pawar Meeting: पुणे में शरद पवार और अजित पवार के बीच सीक्रेट मीटिंग, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई- Video
(Photo Credit : Twitter)

Sharad Pawar-Ajit Pawar Meeting:  महाराष्ट्र में हाल के दिनों में एनसीपी में दो फाड़ के बाद सियासी हलचल अभी भी जारी है. इस सियासी हलचल के बीच पुणे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अजित पवार के बीच एक बिजनेसमैन के बंगले पर एक सीक्रेट मीटिंग हुई है. दोनों नेताओं के बीच हुई इस सीक्रेट मीटिंग के महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. बताया जा रहा है कि यह मीटिंग करीब एक घंटे तक चली. हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई. उनकी तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों नेताओं की गाड़ियां बंगले से बाहर आते नजर आ रहे हैं. यह बैठक पुणे के कोरेगांव पार्क क्षेत्र के लेन नंबर 3 में बिजनेसमैन अतुल चोर्डिया के बंगले पर शरद पवार और अजीत पवार के बीच यह सीक्रेट मीटिंग हुई.

हालांकि कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद फिर से दोनों नेताओं को एकजुट करने की कोशिश है. इसी कड़ी में दोनों नेता शनिवार को पुणे में थे. ऐसे में जिस  बिजनेसमैन के बंगले पर यह मीटिंग हुई है. उसका दोनों नेताओं के साथ घनिष्ट संबंध है. कहा जा रहा है कि उस बिजनेसमैन के अनुरोध पर यह मीटिंग रखी गई. ताकि चाचा और भतीजे के बीच जो नाराजगी पैदा हुई है. उसे दूर किया जा सके.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).