देश

Delhi: महापरिनिर्वाण दिवस आज, राष्ट्रपति और PM मोदी ने बाबासाहेब आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने आज संसद भवन में डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Delhi: महापरिनिर्वाण दिवस आज, राष्ट्रपति और PM मोदी ने बाबासाहेब आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
(Photo Credit : Twitter/ANI)

BR Ambedkar death anniversary: आज संविधान के जनक डॉ.  बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने आज संसद भवन में डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 दिसंबर 1956 को बाबासाहेब अंबेडकर का देहावसान हुआ था. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीब, दलितों, पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अर्पित किया. इसलिए आज के दिन उनकी पुण्यतिथि को देश भर में महापरिनिर्वाण दिवस ( Mahaparinirvan Diwas 2022 ) के तौर पर मनाया जाता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).