Madhya Pradesh में कांग्रेस की करारी हार, पार्टी MLA फूल सिंह बरैया के 'मुंह काला' करने पर दिग्विजय सिंह ने कह दी ये बात; देखें VIDEO
मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने गुरुवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में भोपाल में राजभवन के बाहर ईवीएम वाले पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी. समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है.
मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने गुरुवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में भोपाल में राजभवन के बाहर ईवीएम वाले पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी. समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है. दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर फूल सिंह बरैया ने कहा था कि अगर एमपी में बीजेपी को 50 सीटें मिल गईं तो वो अपना मुंह काला कर लेंगे. इसके लिए उन्होंने तारीख और स्थान भी बताया था. उन्होंने कहा था कि 7 दिसंबर को भोपाल राजभवन के सामने दोपहर 2 बजे अपने हाथों से मुंह काला करेंगे. वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनका मुंह काला नहीं हुआ है. उनको तो टीका लगा है ताकि कोई नजर न लगे उनपर. बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. वहीं, कांग्रेस के खाते में 66 सीटें गई थीं.
देखें वीडियो-
#WATCH | Madhya Pradesh: On being asked if Congress MLA Phool Singh Baraiya smeared black in on his face, Congress leader Digvijaya Singh says "Unka muh kaala nahi hua hai, unko toh teeka laga hai taaki koi nazar na lage unpe..." pic.twitter.com/5fPVktKCN3
— ANI (@ANI) December 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

