Yogesh Kadam On Kunal Kamra: गृहराज्यमंत्री योगेश कदम का बयान, कहा ..कुणाल कामरा के सीडीआर और बैंक स्टेटमेंट की जांच की जाएगी
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक गाना बनाने की वजह से कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो जहां पर हुआ था, खार के उस होटल पर शिंदे के समर्थकों ने और कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की. अब राज्य के गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने कहा की कामरा का सीडीआर चेक किया जाएगा.
Yogesh Kadam On Kunal Kamra: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक गाना बनाने की वजह से कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो जहां पर हुआ था, खार के उस होटल पर शिंदे के समर्थकों ने और कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की. अब राज्य के गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने कहा की कामरा का सीडीआर चेक किया जाएगा. उन्होंने विधानपरिषद में ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा को किसी ने पैसे दिए है क्या? इसकी भी जांच की जाएगी. इसके साथ ही कामरा की कॉल रिकॉर्डिंग और उनके बैंक स्टेटमेंट की भी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा की किसी ने ट्वीट किया और उसके तुरंत बाद कुणाल कामरा का वीडियो सामने आया. उन्होंने कहा कि ट्वीट करनेवाले शख्स को कैसे पता चला कि कुणाल कामरा ट्वीट करनेवाला है.ये भी पढ़े:Kunal Kamra Show Controversy: कुणाल कामरा के हैबिटेट स्टूडियो में हथौड़ा लेकर पहुंची BMC, कॉमेडियन के खिलाफ केस भी दर्ज; कुल 11 गिरफ्तार (Watch Video)
कुणाल कामरा को लेकर गृहराज्यमंत्री का बयान
Maharashtra MoS Home, Yogesh Kadam says, "Call recordings along with CDRs, as well as bank statements of comedian Kunal Kamra, will also be checked. We will find out who is behind this" pic.twitter.com/Qg08gyvTKQ
— ANI (@ANI) March 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

