देश

Lok Sabha Election 2024: 'SC, ST, OBC के आरक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन का भांडा फूट चुका है', हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बोले पीएम मोदी (Watch Video)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन का SC-ST, OBC के आरक्षण के खिलाफ जो षड्यंत्र है, उसका भांडा फूट गया है.

Lok Sabha Election 2024: 'SC, ST, OBC के आरक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन का भांडा फूट चुका है', हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बोले पीएम मोदी (Watch Video)
Credit -ANI

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन का SC-ST, OBC के आरक्षण के खिलाफ जो षड्यंत्र है, उसका भांडा फूट गया है. वहां जो आरक्षण OBC को मिलना चाहिए था, वह मुसलमानों और घुसपैठियों में बांटा जा रहा था. अगर वहां कोर्ट न होती तो पता नहीं क्या होता? इंडिया गठबंधन के सारे दल तो अपने वोट बैंक के साथ डटकर खड़े हो गए हैं, फिर आपके साथ, हरियाणा के साथ कौन खड़ा होगा?

''देश की जनता इंडिया गठबंधन के इरादे पहले ही भांप चुकी है. इसलिए 5 चरणों में ही इनका ढोल फट गया है. इन्होंने तो तीसरे चरण के बाद ही रोना-धोना शुरू कर दिया था. हम सब जानते हैं कि इनकी सरकार 7 जन्म में भी नहीं बनने वाली है. कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार ही होना है.''

ये भी पढें: Prajwal Revanna Sex Scandal Case: कर्नाटक सीएम ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रज्वल रेवन्ना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग

'SC, ST, OBC के आरक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन का भांडा फूट चुका है'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है. आप प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि देश का भविष्य भी चुनेंगे. एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है और दूसरी ओर कौन है? कोई अता-पता ही नहीं है. हरियाणा के घी-मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है. सारी भारत विरोधी ताकतें लगी रहती हैं, लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है. अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है. हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).