देश

Maa Canteen Yojana: ममता बनर्जी सरकार ने किया 100 करोड़ रुपये का घोटाला, बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने गवर्नर से की शिकायत

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा की मां कैंटीन योजना में ममता बनर्जी की सरकार ने 100 करोड़ रुपए का घोटाला किया है. इस योजना को 16 फरवरी से शुरू किया गया है. इस मामले में ममता बनर्जी और उनके ट्रेजरी अधिकारी शामिल हैं. उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से इसकी शिकायत भी की है.

Maa Canteen Yojana: ममता बनर्जी सरकार ने किया 100 करोड़ रुपये का घोटाला, बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने गवर्नर से की शिकायत
सीएम ममता बनर्जी (Photo Credits: Facebook)

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. उन्होंने आरोप लगाया कि मां कैंटीन योजना में ममता बनर्जी की सरकार ने 100 करोड़ रुपए का घोटाला किया है. इस योजना को 16 फरवरी से शुरू किया गया है. इस मामले में ममता बनर्जी और उनके ट्रेजरी अधिकारी शामिल हैं.

बीते साल दिसंबर महीने में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा था कि उन्होंने गौर किया कि ‘मां’ कैंटीन योजना के लिए ‘‘ धन को असंवैधानिक रूप से गलत जगह लगाया गया.’’ गरीबों को रियायती मूल्य पर पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार मां कैटीन योजना शुरू की थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).