Lok Sabha Electon 2024: 'खून से लिखकर देता हूं, जब तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं होगी...', आतंकवाद पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान (Watch Video)
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश में नफरत फैलाने का काम किया है. फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि मैं खून से लिखकर देता हूं कि जब तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं होगी, आतंकवाद खत्म नहीं हो सकता है.
Farooq Abdullah Targets PM Modi: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश में नफरत फैलाने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में बने रहने के लिए हिंदुओं के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है. वह अब आम लोगों से संबंधित वह मुद्दा नहीं उठाते हैं. उन्होंने जो नफरत फैलाई है, इससे भारत तरक्की नहीं करेगा. हम जब तक मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा सबकी इज्जत नहीं करेंगे, देश में अमन शांति नहीं आएगी. हमने उनको वोट नहीं दिया है लेकिन वे हमारे प्रधानमंत्री हैं. उन्हें सबकी बात सुननी चाहिए. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद कैसे खत्म होगा? इस सवाल पर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि मैं खून से लिखकर देता हूं कि जब तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं होगी, आतंकवाद खत्म नहीं हो सकता है.
#WATCH श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला ने कहा, "... क्यों असुरक्षित हैं? कोई भी आपको पकड़ सकता है, दाढ़ी काट रहे हैं, डंडे मार रहे हैं। मैं भी मुसलमान हूं, कब इन्हें पता चलेगा कि हम हिंदुस्तानी मुसलमान हैं। कब इन्हें पता चलेगा कि नफरत इन्होंने भरी है। जब… pic.twitter.com/tBMUf7Rht6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

