MP पुलिस को The Kashmir Files देखने के लिए मिलेगी एक दिन की छुट्टी, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया ऐलान
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा द कश्मीरी फाइल्स फिल्म देखने के लिए पुलिस कर्मियों को एक दिन की छुट्टी दी जाएगी.
मध्य प्रदेश: कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीरी फाइल' (The Kashmir Files) दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है. कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है. वहीं मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इस फिल्म (Movie) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा द कश्मीरी फाइल्स फिल्म देखने के लिए पुलिस कर्मियों को 1 दिन की छुट्टी (MP Police given holiday) दी जाएगी. वह अपने परिवार के साथ इस फिल्म (Watch The Kashmir Files) को देख सकते हैं.
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज कर दी गई है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू रही है. 'द कश्मीर फाइल्स' को कर्नाटक सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है. इससे पहले हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म को राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है.
द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार हैं. इसके अलावा फिल्म में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, भाशा सुम्बली जैसे कलाकारों ने अभिनय किया हैं. द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर के अभिनय को सभी की सराहना मिल रही है.
MP Police force will be given a holiday to watch #TheKashmirFiles : Madhya Pradesh’s Home Minister Narottam Mishra pic.twitter.com/rl6BQUy9gP
— Ashish (@aashishNRP) March 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

