देश

Richest CM Of India: ये रही देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट, तीसरे नंबर का नाम आपको चौका देगा

सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन सीएम, ममता बनर्जी पिनाराई विजयन और हरियाणा के मनोहर लाल हैं. जानें सबसे टॉप पर कौन से प्रदेश के हैं मुख्यमंत्री...

Richest CM Of India: ये रही देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट, तीसरे नंबर का नाम आपको चौका देगा
(Photo : Twitter)

Richest CM Of India 2023: एडीआर सर्वेक्षण रिपोर्ट (ADR Survey Report) के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) 510 करोड़ रुपये के साथ देश में सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Pema Khandu दूसरे सबसे अमीर सीएम हैं. वहीं 63 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश के 30 मुख्यमंत्रियों में तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं.

एडीआर के मुताबिक सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन सीएम पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक) हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).