Lok Sabha Election 2024: चिलचिलाती धूप में गेहूं काटते नजर आईं हेमा मालिनी, कहा- किसानों के बीच जाकर अच्छा लगा, देखें वायरल PHOTOS
मथुरा से लोकसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सोशल साइट X पर अपने चुनाव प्रचार की कुछ अनोखी तस्वीरें शेयर की है. इसमें वह कांजीवरम साड़ी पहनकर चिलचिलाती धूप में गेहूं काटते नजर आ रही हैं.
Lok Sabha Election 2024: मथुरा से लोकसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सोशल साइट X पर अपने चुनाव प्रचार की कुछ अनोखी तस्वीरें शेयर की है. इसमें वह कांजीवरम साड़ी पहनकर चिलचिलाती धूप में गेहूं काटते नजर आ रही हैं. उन्होंने लिखा- आज मैं किसानों के साथ बातचीत करने के लिए खेतों में गई. जिनसे से मैं पिछले 10 सालों से लगातार मिल रही हूं, उनके बीच जाकर मुझे बहुत अच्छा लगा. किसानों के जोर देने पर मैंने ऐसा पोज दिया है.
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब हेमा मालिनी ने इस तरह की तस्वीरें पोस्ट की हों. इससे पहले वह 2019 के लोकसभा चुनाव में किसानों के साथ दिखाई दी थी. उनकी फोटोज पर तब विपक्षी दलों ने सवाल भी उठाए थे. उनका कहना था कि हेमा मालिनी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर रही है.
Today I went into the farms to interact with the farmers who I have been meeting regularly these 10 years. They loved having me in their midst and insisted I pose with them which I did❤️ pic.twitter.com/iRD4y9DH4k
— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

