Mathura Kullhad War: मथुरा के बरसाना में 'कुल्हड़ युद्ध'; ग्राहकों को लेकर भिड़े लस्सी वाले, मारपीट का VIDEO वायरल
मथुरा के बरसाना में लस्सी बेचने को लेकर दुकानदारों के बीच 'कुल्हड़ युद्ध' छिड़ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Mathura Kullhad War Viral Video: मथुरा के बरसाना में लस्सी बेचने को लेकर दुकानदारों के बीच 'कुल्हड़ युद्ध' छिड़ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह अजीबोगरीब घटना मंदिर मार्ग पर हुई, जहां दो दुकानदार ग्राहकों को अपनी दुकान पर लाने के लिए भिड़ गए. बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई और लस्सी के कुल्हड़ ही हथियार बन गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठियां और कुल्हड़ फेंकते दिख रहे हैं. मंदिर में दर्शन को आए श्रद्धालु भी इस झगड़े से परेशान हो उठे.
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों या भीड़भाड़ के मौसम में अक्सर दुकानदारों के बीच ऐसी कहासुनी हो जाती है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को भी कब्जे में लिया गया है.
ये भी पढें: मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज पर ठाकुर जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
ग्राहकों को लेकर भिड़े दुकानदार, लाठी-डंडे चले
In UP's Mathura, Lassi shopkeepers begin "kullhad war" over customers. Incident took place in Barsana area of the district. pic.twitter.com/WkvRNdb4g1
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

