Haryana: CM मनोहर लाल ने किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल लॉन्च
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सूचना के अधिकार के तहत सूचना प्राप्त करने वालों के लिए नयी ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल लांच किया की है. इस पोर्टल का उद्देश्य यही है की जनता, विभाग व एसपीआईओ को किसी प्रकार कठिनाई न हो इसके लिए सूचना का अधिकार अधिनियम में जो भी संशोधन करने की आवश्यकता होगी उसके लिए केंद्र सरकार को लिखा जाएगा.
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना प्राप्त करने वालों के लिए पॉयलट प्रौजेक्ट के रूप में ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल लांच किया. इसी के साथ ही सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक से अधिक डिजिटलाइजेशन करने की मुहिम में आज एक और अध्याय जुड़ गया. मुख्यमंत्री का ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाना भी है. इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त अरूण सांगवान ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि पोर्टल पर प्रथम अपील के रूप में एसपीआईओ द्वारा जानकारी डाली जाएगी तथा द्वितीय अपील के रूप में राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय द्वारा सुनवाई की जाएगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

