देश

Chanakya Gujarat Exit Polls: चाणक्या के एग्जिट पोल में भाजपा को जबरदस्त बहुमत, कांग्रेस-AAP की हालत खस्ता

टुडेज चाणक्या के अनुमान कई बार नतीजों के बेहद करीब रहे हैं. न्यूज 24 चैनल पर टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के आंकड़े दिखाए जा रहे हैं.

Chanakya Gujarat Exit Polls: चाणक्या के एग्जिट पोल में भाजपा को जबरदस्त बहुमत, कांग्रेस-AAP की हालत खस्ता
Exit Poll Results 2022 (Photo Credit : PTI)

News 24 Chanakya Gujarat Exit Poll 2022:  गुजरात में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, जिसके बाद एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं. टुडे चाणक्य के मुताबिक गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलती दिख रही है. यहां भाजपा को 150 सीट मिलने की उम्मीद है.

न्यूज 24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है. एग्जिट पोल की मानें, तो भाजपा को 150 (11 सीटें कम या ज्यादा) सीट, कांग्रेस को 19 सीट (9 सीटें कम या ज्यादा), आप को 11 सीटें (7 सीटें कम या ज्यादा), जबकि अन्य को 2 सीट (2 सीटें कम या अधिक) मिलने का अनुमान है.

यहां Today's Chanakya के एक्जिट पोल के नतीजे

गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए आज आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो गई. दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान हुआ. वहीं पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान हुआ था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).