देश

Arvinder Singh Lovely joins BJP: पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने ज्वाइन की बीजेपी, कहा- देश में प्रचंड बहुमत से बनेगी मोदी की सरकार (Watch Video)

पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली आज बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली.

Arvinder Singh Lovely joins BJP: पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने ज्वाइन की बीजेपी, कहा- देश में प्रचंड बहुमत से बनेगी मोदी की सरकार (Watch Video)
Photo- ANI

Arvinder Singh Lovely joins BJP: पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली आज बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली. बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हमें बीजेपी के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है. इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी. आने वाले दिनों में दिल्ली में भी बीजेपी का परचम लहराएगा. बता दें, अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में हुए शामिल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2024 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).