EC Notice To Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस, पीएम मोदी पर किया था कमेंट
चुनाव आयोग ने गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. निर्वाचन आयोग ने प्रियंका गांधी वाड्रा को यह नोटिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंदिर यात्रा से संबंधित उनकी 21 रुपये वाली लिफाफा टिप्पणी पर जारी किया है.
चुनाव आयोग ने गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. निर्वाचन आयोग ने प्रियंका गांधी वाड्रा को यह नोटिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंदिर यात्रा से संबंधित उनकी 21 रुपये वाली लिफाफा टिप्पणी पर जारी किया है. भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने एक दिन पहले निर्वाचन आयोग में प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अर्जुन राम मेघवाल, अनिल बलूनी और ओम पाठक समेत कई दिग्गज शामिल थे.
EC issues show-cause notice to Congress leader Priyanka Gandhi Vadra over her 'envelop' remarks related to PM Modi's temple visit
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2023
प्रियंका ने 20 अक्टूबर को दौसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्होंने टीवी पर देखा कि जब प्रधानमंत्री मोदी के एक मंदिर को दिए गए दान के लिफाफे को खोला गया तो उसमें केवल 21 रुपये थे. प्रियंका ने कहा था कि उन्होंने यह खबर टीवी पर देखी है लेकिन उनको नहीं पता कि इस दावे में कितना दम है. यह दावा कितना सही है उन्हें नहीं पता... प्रियंका ने आगे कहा था कि भाजपा जनता को लिफाफे तो दिखाती है लेकिन चुनाव के बाद उन लिफाफों में कुछ नहीं मिलता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

