देश

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मामाला बेहद गंभीर: डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा "कल सीएम को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण, हमारा ध्यान इस पर है."

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मामाला बेहद गंभीर: डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस व एकनाथ शिंदे, (Photo Credits : Twitter)

नागपुर पहुंचे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा "हमने सीएम एकनाथ शिंदे के जीवन के लिए खतरे के बारे में इनपुट को गंभीरता से लिया है. कल सीएम को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण, हमारा ध्यान इस पर है."

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को रविवार (2 अक्टूबर) को जाने मारने की धमकी मिली, जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए.

जान से मारने की धमकी मिलने पर महाराष्ट्र (Maharashtra) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मैं उस पर ध्यान नहीं देता. हमारा गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सक्षम हैं, हमें उन पर भरोसा है. मैं ऐसी धमकी (Threats) से ना डरता हूं, ना डरूंगा. मुझे जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता, मैं काम करता रहूंगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).