PM Modi oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज शाम तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ख़राब स्वास्थ्य के चलते समारोह में नहीं होंगे शामिल
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए सूचित करते हुए कहा कि आज शाम लगातार तीसरी बार शपथ लेने के ऐतिहासिक अवसर पर. मेरा कमजोर स्वास्थ्य मुझे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन मैं टीवी पर समारोह देखूंगा
PM Modi oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है. शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश से कई बड़े नेताओं को शामिल होने को लेकर न्योता भेजा गया है. इन्ही नेताओं में जद (एस) नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (Former PM HD Deve Gowda)को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने को लेकर न्योता भेजा गया था. लेकिन वे अपने ख़राब स्वास्थ्य के चलते प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए सूचित करते हुए कहा कि आज शाम लगातार तीसरी बार शपथ लेने के ऐतिहासिक अवसर पर. मेरा कमजोर स्वास्थ्य मुझे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन मैं टीवी पर समारोह देखूंगा. कांग्रेस चाहे कुछ भी कहे, भारतीय लोकतंत्र मजबूत है.
पढ़े ट्वीट:
JD(S) leader and former PM HD Deve Gowda will not attend the oath-taking ceremony of PM-designate Narendra Modi today evening due to his "frail health" pic.twitter.com/9jFHVV0rRe
— ANI (@ANI) June 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

