Delhi MCD Election 2022: दिल्ली के सभी 250 वार्डों पर मतदान खत्म, जानें कितने फीसदी हुई वोटिंग
दिल्ली की सत्ता में आसीन आप और बीजेपी दोनों ने विश्वास जताया है कि वे चुनावों में विजयी होंगी,जबकि कांग्रेस खोया हुआ अपना जनाधार हासिल करने की कोशिश कर रही है.
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली MCD के सभी 250 वार्डों पर मतदान खत्म हो गया है. शाम 4 बजे तक 45 फीसदी वोटिंग हुई. वोटर्स में खासा उत्साह देखा गया. रविवार को दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर पर बैठकर, तो कुछ अन्य बैसाखियों के सहारे मतदान करने पहुंचे और उत्साहपूर्वक वोट डाला.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक औऱ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ सिविल लाइन पर बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला. दिल्ली की सत्ता में आसीन आप और बीजेपी दोनों ने विश्वास जताया है कि वे चुनावों में विजयी होंगी,जबकि कांग्रेस खोया हुआ अपना जनाधार हासिल करने की कोशिश कर रही है. हालांकि,चुनाव से पहले दिल्ली में आप और बीजेपी के बड़े नेताओं ने प्रचार किया और गलियों में घूम कर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगे.
Around 45% of polling has been recorded in the Municipal Corporation of Delhi elections for all the 250 wards till 4 PM. #MCDElections2022 | #PollsWithAIR pic.twitter.com/fiukJDZZr0
— All India Radio News (@airnewsalerts) December 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2022 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

