Delhi Violence: असदुद्दीन ओवैसी का फूटा गुस्सा, कहा- BJP ने गरीबों के खिलाफ किया जंग का ऐलान
असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार सहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है. ओवैसी ने इस फैसले को 'बीजेपी का गरीबों पर जंग का ऐलान बताया है'. वहीं इस फैसले पर दिल्ली के सीएम अरिविंद केजेरीवाल की भूमिका को संदिग्ध बताया है.
नई दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अवैध कब्जों पर बुलडोजर से कार्रवाई के फैसले को लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार सहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है. ओवैसी ने इस फैसले को 'बीजेपी का गरीबों पर जंग का ऐलान बताया है'. वहीं इस फैसले पर दिल्ली के सीएम अरिविंद केजेरीवाल की भूमिका को संदिग्ध बताया है. Delhi: हिंसा के बाद अब जहांगीरपुरी में चलेगा बुलडोजर! अतिक्रमण हटाने के लिए MCD ने मांगी 400 जवानों की सुरक्षा, आज से शुरू होगा अभियान
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बीजेपी ने गरीबों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. बीजेपी अतिक्रमण के नाम पर यूपी और एमपी की तरह दिल्ली में भी घरों को तबाह करने जा रही है. कोई नोटिस नहीं, अदालत जाने का मौका नहीं, बस गरीब मुसलमानों को जिंदा रहने की सजा देना. अरविंद केजरीवाल को अपनी संदिग्ध भूमिका को स्पष्ट करना चाहिए. क्या उनकी सरकार का पीडब्ल्यूडी इस 'विध्वंस अभियान' का हिस्सा है? क्या जहांगीरपुरी के लोगों ने उन्हें इस तरह के विश्वासघात और कायरता के लिए वोट दिया? उनका बार-बार बचना 'पुलिस हमारे नियंत्रण में नहीं है' यहां काम नहीं करेगा.
दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. इस बीच जहांगीरपुरी क्षेत्र में 20 और 21 अप्रैल को अवैध निर्माण पर अतिक्रमण अभियान चलाया जायेगा. एमसीडी ने इस दौरान दिल्ली पुलिस से 400 जवानों को कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कहा है.
Is his govt’s PWD part of this “demolition drive”? Did people of Jahingirpuri vote for him for such betrayals & cowardice?! His frequent refrain “police is not in our control” won’t work here
There isn’t even a pretence of legality or morality anymore
Hopeless situation 2/2
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2022 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

