Disproportionate Assets Case: शिबू सोरेन को दिल्ली HC से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकपाल कार्यवाही पर लगी रोक
5 अगस्त 2020 को शिबू सोरेन और उनके परिवार पर कथिक तौर पर गैर-कानूनी साधनों के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी.
Disproportionate Assets Case: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल की कार्यवाही पर रोक लगा दी है.
बता दें कि लोकपाल में 5 अगस्त 2020 को शिबू सोरेन और उनके परिवार पर कथिक तौर पर गैर-कानूनी साधनों के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायत में कहा गया कि झारखंड के पूर्व सीएम के सोरेन परिवार ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए गलत तरीके से कई व्यवसायिक और आवासीय संपत्तियां अर्जित की हैं.
#ब्रेकिंग : दिल्ली उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल की कार्यवाही पर रोक लगा दी।#DelhiHighCourt #ShibuSoren #Lokpal pic.twitter.com/PAmFjjl1cp
— बार & बेंच - Hindi Bar & Bench (@Hbarandbench) September 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2022 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

