डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां देने की तैयारी में मोदी सरकार, कांग्रेस बोली- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
डेढ़ साल में दस लाख लोगों को केंद्र सरकार में नौकरी देने के पीएम मोदी के निर्देश पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है. काग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा "देश में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी है और मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था यानि 8 साल में 16 करोड़ रोज़गार देने थे लेकिन अब मोदी जी कह रहे हैं कि 2024 तक केवल 10 लाख नौकरियां देंगे. तो 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ?"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा है कि वे ‘‘मिशन मोड’’ में काम करते हुये अगले डेढ़ साल में दस लाख लोगों की भर्ती करें. इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है. काग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा "देश में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी है और मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था यानि 8 साल में 16 करोड़ रोज़गार देने थे लेकिन अब मोदी जी कह रहे हैं कि 2024 तक केवल 10 लाख नौकरियां देंगे. तो 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ?"
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री का यह निर्देश आया है. बेरोजगारी के मसले पर विपक्ष की ओर से की जा रही लगातार आलोचना के बीच सरकार ने यह फैसला किया है. पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और सरकार द्वारा मिशन मोड में अगले डेढ़ साल में दस लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया.’’
#WATCH It's called "900 chuhe khaakar billi Hajj ko chali". We're experiencing worst employment (rate) in 50 yrs, rupee value lowest in 75 years... For how long will PM distract us by playing 'Twitter Twitter': Congress on PM announcing to recruit 10 lakh people in next 18 months pic.twitter.com/8yRX7HscRC
— ANI (@ANI) June 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

