देश

Adhir Ranjan समेत कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सोनिया-स्मृति के मामले पर हस्तक्षेप की मांग

लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक हुई. स्मृति ईरानी ने कुछ कहा तो सोनिया ने जोर से कहा don't talk to me. इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस हुई. ये बहस 2 से 3 मिनट चली. गौरव गोगोई , बिट्टू, सुप्रिया सुले ने आकर सोनिया गांधी को लेकर वापस गए.

Adhir Ranjan समेत कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सोनिया-स्मृति के मामले पर हस्तक्षेप की मांग
अधीर रंजन चौधरी (Photo Credits: Twitter)

अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) सहित कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के मामले को विशेषाधिकार समिति को "सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों द्वारा अपमानजनक दुर्व्यवहार के अधीन" भेजने में हस्तक्षेप करने की मांग की.

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की लोकसभा (Lok Sabha) में बृहस्पतिवार को हुई नोकझोंक के बाद कई विपक्षी के नेताओं ने सोमवार को सोनिया का समर्थन करते हुए कहा कि 75 वर्षीय नेता को सत्तापक्ष के लोगों द्वारा लोकसभा में चारो तरफ से घेर लिया गया और इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).