देश

Delhi One Time Water Bill Settlement: सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, वन टाइम वॉटर बिल सेटलमेंट पर होगी चर्चा- (Watch Tweet)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज शाम 4 बजे अपने आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में दिल्ली में बढ़े हुए पानी के बिल के संबंध में एकमुश्त समाधान योजना पर चर्चा की जाएगी.

Delhi One Time Water Bill Settlement: सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, वन टाइम वॉटर बिल सेटलमेंट पर होगी चर्चा- (Watch Tweet)
CM Kejriwal | Credit- ANI

Delhi One Time Water Bill Settlement: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज शाम 4 बजे अपने आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में दिल्ली में बढ़े हुए पानी के बिल के संबंध में एकमुश्त समाधान योजना पर चर्चा की जाएगी. दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड के 10 लाख उपभोक्ता ने बिलों का भुगतान करना बंद कर दिया है. उनका मानना है कि बोर्ड ने गलत रीडिंग के आधार पर इन बिलों को तैयार किया है. शिकायतों के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि जल बोर्ड ने मुद्दों को हल करने में मदद के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है. हालांकि, अधिकारियों ने इस योजना को पारित करने से इनकार कर दिया था.

इस खबर से जुड़ा ट्वीट देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).