Rahul vs Himanta: राहुल गांधी के Word Puzzle पर CM हिमंत सरमा का पलटवार, बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड पर पूछा सवाल, कहा- अब कोर्ट में मिलेंगे
हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की आय को कहां छुपाया है."
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट किया और इस ट्वीट के जरिए पांच नेताओं पर निशाना साधा, जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी शामिल हैं. अब हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की आय को कहां छुपाया है. वैसे भी हम कानून की अदालत में मिलेंगे."
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्वीट कर लिखा था कि 'सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं. सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?'
ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो भी अटैच किया, जिसमें अडानी लिखा था, लेकिन इसके ही अक्षरों से कई अन्य नाम भी लिखे थे. जिनमें गुलाम नबी आजाद, सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंता बिस्व सरमा और अनिल एंटनी के नाम शामिल दिखे.
"It was our decency to have never asked you, on where have you concealed the proceeds of crime from the Bofors and National Herald Scams. Anyway we will meet in the Court of Law," tweets Assam CM Himnat Biswa Sarma pic.twitter.com/ecB85hKOxf
— ANI (@ANI) April 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

