Maharashtra: Governor कोश्यारी के बयान से CM शिंदे ने झाड़ा अपना पल्ला, कहा- 'उन्हें संविधान की नैतिकता के तहत बोलना चाहिए'
राज्यपाल कोश्यारी के विवादित बयान पर महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा "राज्यपाल के अपने निजी विचार हैं, लेकिन हम उनके बयानों का समर्थन नहीं करेंगे. राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद है. उन्हें संविधान की नैतिकता के तहत बोलना चाहिए.
महाराष्ट्र: राज्यपाल कोश्यारी के विवादित बयान पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा "राज्यपाल के अपने निजी विचार हैं, लेकिन हम उनके बयानों का समर्थन नहीं करेंगे. राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद है. उन्हें संविधान की नैतिकता के तहत बोलना चाहिए. हम मुंबई के लिए मुंबईकर और मराठी लोगों के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे."
शिवसेना (Shivsena) ने राज्यपाल के बयान को महाराष्ट्र और शिवाजी का अपमान करार दिया है. राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मुंबई और ठाणे से अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा और मुंबई भी आर्थिक राजधानी नहीं कहलाएगी.
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी कहा है कि राज्य के राज्यपाल उसी राज्य के लोगों को बदनाम कर रहे हैं. उनके रहते राज्यपाल की संस्था का स्तर और महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का पतन हुआ है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अमोल मितकारी ने भी राज्यपाल के बयान पर आपत्ति जताई है.
Governor has his own personal views but we won't support his statements. Governor's post is a constitutional post. He must speak under the ethics of the constitution. We will never forget Mumbaikar's & Marathi people's contribution to Mumbai: Maha CM Eknath Shinde on Guv Koshyari pic.twitter.com/4Dk47dfggJ
— ANI (@ANI) July 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

