India vs Sri Lanka, 1st Test Match Day 5 Scorecard: गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां जानें पांचवें दिन का हाल
भारत की दूसरी पारी 48.5 ओवर में 193 रन पर सिमट गई. ऋषभ पंत ने 66 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके.
India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st Test Match Day 5 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Cricket Stadium) में खेला गया. पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम वासपी करते हुए सीरीज बराबरी पर खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Rishabh Pant New Milestone: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट में 165 रन से हराते हुए सीरीज में बढ़त हासिल की. गॉल में खेले गए मुकाबले में जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 77.4 ओवरों में महज 206 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट लिए.
ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
भारत की दूसरी पारी 48.5 ओवर में 193 रन पर सिमट गई. ऋषभ पंत ने 66 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. 372 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और दिन का खेल समाप्त होने तक टीम 84/4 के स्कोर पर संघर्ष करती नजर आई. धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुषा ने नाबाद साझेदारी कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा.
भारत ने दर्ज की शानदार जीत
टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 82 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई, जिसमें सोनल दिनुशा ने शतक (100) लगाया. पहली पारी में 178 रन की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने मुकाबला 165 रन से जीत लिया.
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा पहला टेस्ट शतक
देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ते हुए 230 गेंदों में 167 रन बनाए. उनकी इस शानदार पारी में 15 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. उन्होंने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 162 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इस पारी के दम पर पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 150 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले राहुल द्रविड़ (177) और चेतेश्वर पुजारा (153) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
मानव सुथार का यादगार प्रदर्शन
युवा स्पिनर मानव सुथार ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट झटके और भारत की जीत के सबसे बड़े नायक साबित हुए. उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज टिक नहीं सके और टीम इंडिया ने सीरीज में विजयी शुरुआत की.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस टेस्ट मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2026 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

