देश

Sion ROB Reconstruction Progress Update: सायन रेलवे ब्रिज का काम तेज, BMC ने तय की नई डेडलाइन; 30 सितंबर तक पूरा होगा पुनर्निर्माण

ब्रिज के पूर्वी हिस्से की जगह फिलहाल सेंट्रल रेलवे के ठेकेदार द्वारा रेलवे से जुड़े कार्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही है. यह स्थान रेलवे प्रशासन द्वारा बीएमसी को सौंपे जाने के बाद निगम एप्रोच रोड का शेष कार्य शुरू करेगा. बीएमसी का कहना है कि साइट मिलने के लगभग 45 दिनों के भीतर एप्रोच रोड का पूरा काम समाप्त कर दिया जाएगा.

Sion ROB Reconstruction Progress Update: सायन रेलवे ब्रिज का काम तेज, BMC ने तय की नई डेडलाइन; 30 सितंबर तक पूरा होगा पुनर्निर्माण
सियन आरओबी (ROB) पुनर्निर्माण (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sion ROB Reconstruction Progress Update: मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन (Sion Railway Station) के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि इस परियोजना को मूल टेंडर की समयसीमा फरवरी 2027 के बजाय 30 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाए. यानी निर्धारित समय से करीब पांच महीने पहले ही ब्रिज का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह भी पढ़ें: मुंबई की झीलों का जलस्तर आज: जलाशयों में 93.80 फीसदी जमा हुआ पानी का स्टॉक, BMC ने X पर साझा की जानकारी

सायन रेलवे ब्रिज का पुनर्निर्माण मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP-2) के तहत सेंट्रल रेलवे द्वारा किया जा रहा है. रेलवे सीमा के भीतर मुख्य ब्रिज का निर्माण सेंट्रल रेलवे कर रही है, जबकि बीएमसी का ब्रिज विभाग रेलवे अधिकारियों के समन्वय से नगर निगम क्षेत्र में एप्रोच रोड के नवीनीकरण और मजबूती का कार्य कर रहा है.

30 सितंबर तक काम पूरा करने के निर्देश

बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त (प्रोजेक्ट्स) अभिजीत बांगर ने हाल ही में परियोजना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर 30 सितंबर तक सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए. सायन ब्रिज के पश्चिमी हिस्से में लाल बहादुर शास्त्री रोड (LBS Road) से लेकर धारावी के संत रोहिदास रोड तक बनने वाली एप्रोच रोड का कार्य भी तेजी से जारी है.

दो अंडरग्राउंड पैदल मार्ग जनता के लिए खुले

इस परियोजना के तहत लाल बहादुर शास्त्री रोड पर नया भूमिगत पैदल मार्ग (Underground Pedestrian Subway) बनाया गया, जिसे 20 फरवरी 2026 से आम लोगों के लिए खोल दिया गया. वहीं संत रोहिदास रोड पर बने दूसरे भूमिगत पैदल मार्ग का निर्माण भी पूरा हो चुका है और इसे 14 जुलाई 2026 से जनता के लिए खोल दिया गया है.

रेलवे कर रहा है गर्डर और डेक स्लैब का काम

सेंट्रल रेलवे फिलहाल पहले गर्डर पर डेक स्लैब का निर्माण कर रही है. दूसरा गर्डर 9 अगस्त 2026 को रेलवे ट्रैक पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था. इसे अपने निर्धारित स्थान पर स्थापित करने के बाद उस पर भी डेक स्लैब का काम शुरू किया जाएगा.

45 दिनों में पूरा होगा एप्रोच रोड का काम

ब्रिज के पूर्वी हिस्से की जगह फिलहाल सेंट्रल रेलवे के ठेकेदार द्वारा रेलवे से जुड़े कार्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही है. यह स्थान रेलवे प्रशासन द्वारा बीएमसी को सौंपे जाने के बाद निगम एप्रोच रोड का शेष कार्य शुरू करेगा. बीएमसी का कहना है कि साइट मिलने के लगभग 45 दिनों के भीतर एप्रोच रोड का पूरा काम समाप्त कर दिया जाएगा.

सायन रेलवे ब्रिज का पुनर्निर्माण पूरा होने के बाद सायन-धारावी कॉरिडोर में यातायात सुगम होगा और नए भूमिगत पैदल मार्गों के जरिए लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2026 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).