मुंबई की झीलों का जलस्तर आज: जलाशयों में 93.80 फीसदी जमा हुआ पानी का स्टॉक, BMC ने X पर साझा की जानकारी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा 'X' पर साझा की गई ताजा जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 तक मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाले सातों जलाशयों में जलस्टॉक 93.80% पहुंच गया है. एक दिन पहले यह आंकड़ा 92.16% था, जिससे मुंबईकरों को बड़ी राहत मिली है.

Mumbai Water Lake

Mumbai Lakes Water Level Today:  मुंबई को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले सात प्रमुख जलाशयों में जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 18 अगस्त 2026 की सुबह तक सातों झीलों में कुल उपयोगी जलस्टॉक बढ़कर 93.80 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

एक दिन पहले, यानी 17 अगस्त की सुबह 6 बजे तक यह आंकड़ा 92.16 प्रतिशत दर्ज किया गया था. 24 घंटों के भीतर जलाशयों के जलस्तर में हुई इस वृद्धि से मायानगरी में रहने वाले लोगों और बीएमसी प्रशासन को बड़ी राहत मिली है. यह भी पढ़े: मुंबई झीलों का जलस्तर आज: मायानगरी में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत, जलाशयों में पानी का स्टॉक 92.16% पहुंचा

BMC का पोस्ट 

जलाशयों में जलस्टॉक की वर्तमान स्थिति

बीएमसी के जल अभियंता विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई को आपूर्ति करने वाली सात झीलों (अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोदक सागर, तानसा, भात्सा, विहार और तुलसी) की कुल भंडारण क्षमता 14,47,363 मिलियन लीटर है.

जलग्रहण क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सातों जलाशयों में कुल उपयोगी पानी का स्टॉक 93.80% के स्तर को पार कर चुका है. विहार, तुलसी और मोदक सागर पहले ही 100% क्षमता के साथ ओवरफ्लो हो रहे हैं, जबकि तानसा और मध्य वैतरणा में भी जलस्तर 97% से अधिक बना हुआ है.

बीएमसी ने 'X' पर साझा की अपडेट

बीएमसी ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर दैनिक वाटर लेवल बुलेटिन पोस्ट करते हुए इस बढ़ोतरी की पुष्टि की. प्रशासन के अनुसार, 17 अगस्त को जलस्टॉक 92.16% था, जिसमें पिछले 24 घंटों की बारिश और नदियों के प्रवाह के चलते उल्लेखनीय सुधार देखा गया है.

यह स्थिति बीते वर्ष 2025 की इसी अवधि (90.68%) की तुलना में काफी बेहतर है, जिससे शहर में पानी की स्थिति अधिक मजबूत हुई है.

आगामी महीनों के लिए जलापूर्ति सुरक्षित

मुंबई शहर को प्रतिदिन लगभग 3,950 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है. जलाशयों में 93.80% जलस्टॉक जमा होने से आगामी पूरे वर्ष के लिए पानी का संकट लगभग टल गया है. बीएमसी अधिकारियों का मानना है कि यदि मानसून के बचे हुए दिनों में जलग्रहण क्षेत्रों में सामान्य बारिश जारी रहती है, तो सभी जलाशय अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुंच जाएंगे.

Share Now