देश

महादेव बैटिंग से जुड़े ED के आरोपों को सीएम भूपेश बघेल ने किया खारिज, कहा- बदनाम करना चाहती है भाजपा

महादेव बैटिंग से जुड़े ED के आरोपों को सीएम भूपेश बघेल ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि 'क्या इससे बड़ा मजाक हो सकता है?'

महादेव बैटिंग से जुड़े ED के आरोपों को सीएम भूपेश बघेल ने किया खारिज, कहा- बदनाम करना चाहती है भाजपा
Bhupesh Baghel | Image PTI

देश के पांच राज्‍यों में होने वाले चुनावों से पहले छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और राजस्‍थान (Rajasthan) में कांग्रेस नेताओं पर प्रवर्तन न‍िदेशालय (ED) की छापेमारी हो रही है.

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार (3 नवंबर) को दावा किया कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक शख्‍स का बयान दर्ज किया है. उसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तक (Promoters) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं. ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है. 'CM भूपेश बघेल को महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर ने दिए 508 करोड़ रुपये', ED के दावे से छत्तीसगढ़ की राजनीति में आया भूचाल

महादेव बैटिंग से जुड़े ED के आरोपों को सीएम भूपेश बघेल ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि  "क्या इससे बड़ा मजाक हो सकता है?... अगर आज मैं किसी को पकड़ूं और उससे पीएम मोदी का नाम लेने के लिए कहूं, तो क्या वे ऐसा करेंगे." (ईडी) उससे पूछताछ करे? किसी की प्रतिष्ठा को धूमिल करना बहुत आसान हो गया है.''

कांग्रेस नेताओं पर हो रही ईडी की छापेमारी को लेकर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पार्टी नेताओं की प्रत‍िष्‍ठा को नुकसान पहुंचाने के ल‍िए इस रास्‍ते को अपनाने का आरोप लगाया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).