देश

Land For Job Case: लालू यादव पर नई आफत! लैंड फॉर जॉब मामले में केस चलाने की मंजूरी, CBI करेगी जांच

सीबीआई ने लालू यादव के रेल मंत्री होने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी.

Land For Job Case: लालू यादव पर नई आफत! लैंड फॉर जॉब मामले में केस चलाने की मंजूरी, CBI करेगी जांच
लालू यादव (Photo Credits: Facebook)

Land For Job Case in Railways: रेलवे में लैंड फॉर जॉब मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो को लालू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है. सीबीआई ने लालू यादव के रेल मंत्री होने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी. आरोप है कि इस मामले में लैंड फॉर जॉब के बदले लालू यादव के परिजनों को फायदा पहुंचाया गया था.

सीबीआई ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियां, नौकरशाह और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. आरोप हैं कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में ग्रुप डी पोस्ट पर लोगों को नौकरियां दिलाई गईं, इसके बदले में जमीन लालू परिवार के लोगों के नाम पर करवा दी गईं.

जांच में सामने आया कि रेलवे की ओर से उन पदों पर भर्ती के लिए किसी तरह का नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया था. लालू परिवार के लोगों ने इस कथित घोटाले में एक लाख वर्ग फीट से ज्यादा की जमीन अपने नाम करवा ली थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).