VIDEO: गृहमंत्री के खिलाफ अब बीएसपी मैदान में उतरी, मेरठ में किया आंदोलन, कर दी इस्तीफे की मांग
संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर बसपा में आक्रोश है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया.
मेरठ, उत्तर प्रदेश: संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर बसपा में आक्रोश है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया. लखनऊ, आंबेडकर नगर, अयोध्या, मेरठ समेत कई जगहों पर अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता दिखाई दिए. बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कुछ दिन पहले गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन की बात कही थी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते समय उनसे माफ़ी और इस्तीफे की मांग की है. मेरठ में बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठा होकर अमित शाह के खिलाफ नारें भी लगाएं. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @BulletinHindi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े: VIDEO: लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने किया गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, हाथों में बाबासाहेब के पोस्टर लेकर जताया विरोध
मेरठ में गृहमंत्री के खिलाफ बीएसपी का आंदोलन
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर अमित शाह की टिप्पणी पर पहली बार बसपा सड़कों पर दिखी
मेरठ में बसपा कार्यकर्ताओं ने जय भीम के साथ साथ अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की@bspindia @Mayawati #Ambedkar #UP #Meerut pic.twitter.com/lqwmTeAiXu
— The National Bulletin Hindi (@BulletinHindi) December 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

