MP New CM Mohan Yadav: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, शिवराज के प्रस्ताव पर लिया गया फैसला
भाजपा ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे, जो उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं.
MP New CM Mohan Yadav: भाजपा ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे, जो उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था. वहीं नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर होंगे.
#WATCH | BJP leaders including Shivraj Singh Chauhan, congratulate party leader Mohan Yadav after he was named as the new Chief Minister of Madhya Pradesh pic.twitter.com/SibAIt4Cnh
— ANI (@ANI) December 11, 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही मुख्यमंत्री के चेहरे को जनता के सामने नहीं रखा, जबकि कांग्रेस शुरू से ही कमलनाथ को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट कर रही थी. कांग्रेस को चुनावी परिणाम में मायूसी हाथ लगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी की बल्ले बल्ले हो गई. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजपी ने 230 सीटों में से 163 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की, वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस महज 66 सीटों पर हार गई है.
BJP's Mohan Yadav to be the new Chief Minister of Madhya Pradesh. pic.twitter.com/hVHEReuLLp
— ANI (@ANI) December 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

