देश

Bihar: बिहार में शराब से हुई मौत पर मुआवजा नहीं, विधानसभा में बोले CM नीतीश कुमार

विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाएगा.

Bihar: बिहार में शराब से हुई मौत पर मुआवजा नहीं, विधानसभा में बोले CM नीतीश कुमार
बिहार सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits: Twitter)

Bihar hooch tragedy: बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 50 को भी पार चुकी है. इस पर राज्य में जमकर हंगामा किया जा रहा है. इस बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाएगा. शराब पीने से लोग मरे हैं. शराब पियोगे तो मरोगे. शराब पीना अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि शराब पीने वालों की सरकार मदद नहीं करेगी. शराब पीकर लोग मर जाएंगे और हम मुआवजा देंगे? सवाल ही पैदा नहीं होता.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).