देश

Bhupendra Patel Take Oath: लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, PM मोदी समेत कई दिग्गजों के सामने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए

Bhupendra Patel Take Oath: लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, PM मोदी समेत कई दिग्गजों के सामने ली शपथ
Bhupendra Patel Take Oath (Photo Credit : Twitter)

Bhupendra Patel Take Oath: गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं. भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को सीएम पद की शपथ ली. बीजेपी ने शपथ ग्रहण को मेगा शो बनाने की पूरी कोशिश की. उनके शपथ ग्रहण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए. भूपेंद्र पटेल को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. 182 सदस्यीय सदन में बीजेपी ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने 17 सीटों पर और आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है.

इन मंत्रियों ने ली शपथ

  1. कनुभाई देसाई
  2. ऋषिकेश पटेल
  3. राघवजी पटेल
  4. बलवंत सिंह राजपूत
  5.  कुंवरजी बावलिया
  6. मुलुभाई बेरा
  7. भानुबेन बाबरियाठ
  8. कुबेर डिडोर
  9. हर्ष सांघवी
  10. जगदीश विश्वकर्मा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).