Akhilesh Yadav Security Breach: अखिलेश यादव की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, कमांडो ने बिजली की रफ्तार से युवक को पकड़ा (Watch VIDEO)
अखिलेश यादव मंच पर बैठे हैं और उनकी सुरक्षा में चारो तरफ कमांडो तैनात हैं. इसी दौरान एक शख्स अखिलेश यादव की तरफ दौड़ता हुआ मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगता है. यह नजारा देख वहां तैनात 2 कमांडो बिजली की तरह से दौड़ते हैं और युवक को मंच पर चढ़ने से पहले ही दबोच लेते हैं.
- Read in
- हिंदी
Akhilesh Yadav Security Breach: यूपी के बलिया में आयोजित सपा की रैली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव मंच पर बैठे हैं और उनकी सुरक्षा में चारो तरफ कमांडो तैनात हैं. इसी दौरान एक शख्स अखिलेश यादव की तरफ दौड़ता हुआ मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगता है. यह नजारा देख वहां तैनात 2 कमांडो बिजली की तरह से दौड़ते हैं और युवक को मंच पर चढ़ने से पहले ही दबोच लेते हैं. इसके बाद एक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचता है और युवक को पकड़ कर ले जाता है. बताया जा रहा है कि यहां बेल्थरा रोड में एक निजी इंटर कॉलेज के मैदान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सलेमपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. आरोपी युवक कुछ कागज लेकर आया था, जो अखिलेश को देना चाहता था.
अखिलेश यादव की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम
#Watch: यूपी के बलिया में आयोजित अखिलेश की जनसभा के दौरान कमांडो की विद्युत गति की रफ्तार देखने को मिली। एक युवक मंच पर बैठे अखिलेश यादव की तरफ बढ़ा तो वहां तैनात कमांडो ने उसे पकड़ लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#UttarPradesh #Ballia pic.twitter.com/gVUQ6IgOWo
— Hindustan (@Live_Hindustan) May 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

