Akhilesh Yadav Security Breach: अखिलेश यादव की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, कमांडो ने बिजली की रफ्तार से युवक को पकड़ा (Watch VIDEO)
Photo Credit- X

Akhilesh Yadav Security Breach: यूपी के बलिया में आयोजित सपा की रैली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव मंच पर बैठे हैं और उनकी सुरक्षा में चारो तरफ कमांडो तैनात हैं. इसी दौरान एक शख्स अखिलेश यादव की तरफ दौड़ता हुआ मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगता है. यह नजारा देख वहां तैनात 2 कमांडो बिजली की तरह से दौड़ते हैं और युवक को मंच पर चढ़ने से पहले ही दबोच लेते हैं. इसके बाद एक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचता है और युवक को पकड़ कर ले जाता है. बताया जा रहा है कि यहां बेल्थरा रोड में एक निजी इंटर कॉलेज के मैदान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सलेमपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. आरोपी युवक कुछ कागज लेकर आया था, जो अखिलेश को देना चाहता था.

अखिलेश यादव की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम