देश

Indore Shocker: एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jeetu Patwari के घर डकैती की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश; देखें VIDEO

मध्य प्रदेश (MP News) कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) के घर डकैती के प्रयास का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बिजलपुर (Bijalpur) इलाके में स्थित उनके घर में करीब 5 से 6 नकाबपोश बदमाश घुस आए.

Indore Shocker: एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jeetu Patwari के घर डकैती की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश; देखें VIDEO
Photo- @Anurag_Dwary/X

Indore Shocker: मध्य प्रदेश (MP News) कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) के घर डकैती के प्रयास का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बिजलपुर (Bijalpur) इलाके में स्थित उनके घर में करीब 5 से 6 नकाबपोश बदमाश घुस आए. बदमाशों ने पहले बिजली की सप्लाई बंद की और फिर दराजों व लॉकरों को तोड़कर तलाशी ली. हालांकि, उन्हें कोई सामान नहीं मिला और वे बिना कुछ लिए मौके से फरार हो गए. इस दौरान बदमाशों ने पास के तीन अन्य घरों को भी निशाना बनाया. इनमें नगर पंचायत सीईओ राजकुमार ठाकुर (Nagar Panchayat CEO Rajkumar Thakur), एमपीईबी अधिकारी नरेंद्र ठाकुर (MPEB Officer Narendra Thakur) और आर्य परिवार का घर शामिल है. चोरों ने ग्रिल काटकर अंदर घुसने की कोशिश की.

पटवारी के घर के सीसीटीवी कैमरे तो बंद हो गए थे, लेकिन बदमाशों की हरकतें आसपास के कैमरों में कैद हो गईं. फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढें: VIDEO: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घायल किसान को अपनी गाड़ी से भिजवाया हॉस्पिटल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

MP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).