देश

Assembly Elections 2023: एक्शन में EC, काम में ढिलाई के लिए MP समेत 5 चुनावी राज्यों के DM,SP समेत कई जिलों के बड़े अधिकारियों का तबादला

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एक्शन मूड में आ गया है. चुनाव आयोग ने काम में ढिलाई के लिए पांच चुनावी राज्यों मेंकई बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया है.

Assembly Elections 2023: एक्शन में EC, काम में ढिलाई के लिए MP समेत 5 चुनावी राज्यों के DM,SP समेत कई जिलों के बड़े अधिकारियों का तबादला
EC Building

Assembly Elections 2023: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में  चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एक्शन मूड में आ गया है.  चुनाव आयोग ने काम में ढिलाई के लिए पांच चुनावी राज्यों में 9 जिला मजिस्ट्रेट/ DEO, 25 पुलिस आयुक्तों/SP/ASP, 4 सचिव/विशेष सचिव का  तबादला कर दिया है. सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग ने तत्काल कनिष्ठ को कार्यभार सौंपने का और संबंधित राज्य सरकारों को 12.10.23 की शाम 5 बजे तक पैनल भेजने का निर्देश दिया है.

बता दें कि मिजोरम, तेलंगाना समेत पांच राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक वोट डालने जाएंगे. जिन वोटों की गिनती एक साथ 3 दिसम्बर को  होगी. इस दिन परिणाम भी घोषित  किये जाएंगे. इन प्रमुख राज्यों में चुनाव की तारीखों एक ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2023 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).