देश

PM Modi Talk To Palestine President: पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से की बात, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

पीएम मोदी ने इजरायल और हमास के जंग के बीच फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की. उन्होंने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी ने कहा 'हम फ़िलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे.

PM Modi Talk To Palestine President: पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से की बात, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता
(Photo : X)

पीएम मोदी ने इजरायल और हमास के जंग के बीच फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की. उन्होंने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी ने कहा 'हम फ़िलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे. क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की. इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया.'

इसके पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाची ने 12 अक्टूबर को मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि फिलिस्तीन को लेकर भारत की पॉलिसी लंबे समय से एक ही रही है. भारत हमेशा से बातचीत के जरिए आजाद और संप्रभु फिलिस्तीन की वकालत करता रहा है. इसके साथ ही भारत, इजरायल में भी शांति चाहता है. हमारा रुख पहले जैसा ही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).