Aurangabad Name Change: औरंगाबाद का नाम बदलने पर भड़के सांसद इम्तियाज जलील, दे डाली ये धमकी, ओवैसी की AIMIM से है MP
AIMIM के सांसद इम्तियाज जलील ने कहा "औरंगाबाद हमारा शहर था, है और रहेगा. अब औरंगाबाद के लिए हमारे शक्ति प्रदर्शन का इंतजार करें."
AIMIM On Aurangabad Name Change: महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदल दिया गया है. राज्य सरकार के प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है. औरंगाबाद का 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम 'धाराशिव' कर दिया गया है. वहीं इस मामले पर सियासत गरमा गई है.
AIMIM के सांसद इम्तियाज जलील ने शिंदे सरकार को धमकी देते हुए कहा "औरंगाबाद हमारा शहर था, है और रहेगा. अब औरंगाबाद के लिए हमारे शक्ति प्रदर्शन का इंतजार करें. हमारे प्यारे शहर के लिए एक विशाल मोर्चा! हमारे शहर के नाम पर राजनीति करने वाली इन ताकतों (भाजपा) को हराने के लिए औरंगाबादियों को तैयार हो जाओ. हम इसकी निंदा करते हैं और इसके खिलाफ हम लड़ेंगे."
Aurangabad is, was and will always be our city. Now wait for our show of strength for Aurangabad. A massive morcha for our beloved city! Get ready Aurangabadis to defeat these forces (BJP) playing politics in the name of our city. We condemn & we will fight. https://t.co/ItvoTHcXAB
— Imtiaz Jaleel (@imtiaz_jaleel) February 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

