VIDEO: अखिलेश यादव के काफिले में बड़ा हादसा, आपस में टकराई 6 गाड़ियां, मौके पर पहुंची एंबुलेंस

यह हादसा फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ. एंबुलेंस से कई घायलों को अस्पताल भेजा गया. जिसके बाद अखिलेश यादव कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए.

उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के काफिले में हादसा (Accident) हुआ है. काफिले में मौजूद 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. तभी उनके काफिले में मौजूद गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस घटना से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. यह हादसा फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ. एंबुलेंस से कई घायलों को अस्पताल भेजा गया. जिसके बाद अखिलेश यादव कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now