AAP सरकार ने 2 साल में पंजाब को दिए 829 'आम आदमी क्लिनिक', अमीर हो या गरीब, मुफ्त में होता है इलाज
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने आज 165 नए "आम आदमी क्लिनिक" का उद्घाटन किया.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने आज 165 नए "आम आदमी क्लिनिक" का उद्घाटन किया.
इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नई दिशा दी है . "आम आदमी क्लिनिक" में गरीब अमीर सब मुफ्त में अपना इलाज करा सकते है.
वहीं CM भगवंत मान ने कहा कि मात्र दो साल में जनता को 829 "आम आदमी क्लिनिक" दिए. पंजाब सरकार मरीजों को इन सभी "आम आदमी क्लिनिक" में मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देगी.
कल हमने एक साथ 165 Mohalla Clinics का उद्घाटन किया।
AC, Tab लेकर बहनें बैठी हैं, Fortis Max Apollo जैसा माहौल।
829 Mohalla Clinic 2 साल में बनकर तैयार हो गए।
— CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/gHDGzCKxut
— AAP (@AamAadmiParty) March 3, 2024
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन सभी क्लीनिकों से सरकार को राज्य में प्रचलित विभिन्न बीमारियों की जांच करने और उनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक डेटाबेस तैयार करने में मदद मिली है.क्लीनिकों में मरीजों को दवाएं मुफ्त उपलब्ध करायी जा रही हैं. इन क्लीनिकों ने राज्य में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में क्रांति ला दी है क्योंकि इन क्लीनिकों में प्रतिदिन आने वाले 95% से अधिक मरीज अपनी बीमारियों से ठीक हो जाते हैं.
भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली क्षेत्र में दिल्ली सरकार की पहल को पंजाब में दोहराया गया है. हालांकि दिल्ली की तरह पंजाब के लिए भी केंद्र ने फंड रोक दिया है, लेकिन फिर भी राज्य सरकार आम आदमी के हित के लिए अथक प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को फायदा होगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

