देश

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस की CEC बैठक में दिल्ली विधानसभा की 35 सीटों पर हुई चर्चा, जल्द जारी होगी लिस्ट; VIDEO

दिल्ली कांग्रेस की CEC बैठक में आज दिल्ली विधानसभा की 35 सीटों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि कई उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन चुकी है, और जल्द ही लिस्ट जारी की जाएगी.

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस की CEC बैठक में दिल्ली विधानसभा की 35 सीटों पर हुई चर्चा, जल्द जारी होगी लिस्ट; VIDEO
(Photo Credits ANI)

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस की CEC बैठक में आज दिल्ली विधानसभा की 35 सीटों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि कई उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन चुकी है, और जल्द ही लिस्ट जारी की जाएगी. हालांकि, कुछ सीटों पर अभी भी चर्चा की आवश्यकता है, जिन पर बाद में पुनः विचार किया जाएगा. यादव ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र समाज के पिछड़े वर्गों को ताकत देने पर केंद्रित होगा. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के कार्यकाल में अमीर-गरीब के बीच खाई और गहरी हो गई है, जिसे ठीक करने के लिए पार्टी काम करेगी.

ये भी पढें: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, राजधानी सभी अस्पताल में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज

कांग्रेस की CEC बैठक में दिल्ली विधानसभा की 35 सीटों पर हुई चर्चा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).