PoK खुद भारत के साथ आना चाहता है! पाकिस्तान के खिलाफ गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों का प्रदर्शन, देखिए VIDEO
प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों की मांग है कि लद्दाख के कारगिल जिले में सकरदू कारगिल रोड को फिर से खोला जाए.
इस्लामाबाद सरकार के खिलाफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. गिलगित बाल्टिस्तान के लोग पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के साथ मिलाए जाने की मांग कर रहे हैं. पाकिस्तानी सेना और सरकार से नाराज ये लोग महंगाई और सामान की किल्लत से परेशान हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दशकों तक पाकिस्तान की सरकारों ने उनके साथ भेदभाव किया और उनके क्षेत्र का शोषण किया.
प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों की मांग है कि लद्दाख के कारगिल जिले में सकरदू कारगिल रोड को फिर से खोला जाए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लद्दाख में उनके जो बाल्टिस्तान के लोग रहते हैं, उन्हें उनके साथ मिलकर रहने दिया जाए.
Ppl in #GilgitBaltistan chant slogans for REUNIFICATION with #Ladakh & demand opening of #Kargil - #Skardu road. Ppl always resisted #Pakistani moves to make #POJK a province of #Pakistan, but #India has always accommodated Pakistan on #JammuAndKashmir ignoring public sentiments. pic.twitter.com/a5x66Qf1nx
— Prof. Sajjad Raja (@NEP_JKGBL) January 7, 2023
स्थानीय लोग तर्क देते हैं कि क्योंकि ये इलाका पीओके में है, इसलिए जमीन उनकी है. वहीं, प्रशासन का कहना है कि जो जमीन किसी को दी नहीं गई है, वो पाकिस्तान सरकार की है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

