देश

Gujarat PM Modi Road Show: सूरत में पीएम मोदी का रोड शो, स्वागत के लिए लोगों की उमड़ी भीड़- देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर है. गुजरात पहुंचने के बाद पीएम ने सूरत एयरपोर्ट पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने सूरत में रोड शो किया. जिस रोड शो में प्रधानमंत्री के स्वागत और देखने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ी दिखाई दी.

Gujarat PM Modi Road Show: सूरत में पीएम मोदी का रोड शो, स्वागत के लिए लोगों की उमड़ी भीड़- देखें वीडियो
Photo Credits News 24

PM Modi Road Show Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर है. गुजरात पहुंचने के बाद पीएम ने सूरत एयरपोर्ट पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने सूरत में रोड शो किया. जिस रोड शो में प्रधानमंत्री के स्वागत और देखने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ी दिखाई दी.

प्रधानमंत्री ने सूरत एयरपोर्ट की जिस बिल्डिंग का उद्घाटन किया है. वह टर्मिनल 160 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है. इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से सूरत एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय का दर्जा दिया गया है. हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन में व्यस्त समय के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता है. इसमें व्यस्त समय के दौरान अपनी क्षमता को 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने की व्यवस्था है. नए एकीकृत टर्मिनल भवन के  उद्घाटन  के बाद इस हवाई अड्डे की यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता बढ़कर अब 55 लाख यात्रियों तक हो गई है.

पीएम मोदी रोड शो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).