PM Modi Wishes New Telangana CM: तेलंगाना के नए सीएम बने रेवंत रेड्डी, पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को लंगाना के नए सीएम बनने पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'श्री रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई. मैं राज्य की प्रगति और उसके नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं.'
कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. रेवंत रेड्डी ने एलबी स्टेडियम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को लंगाना के नए सीएम बनने पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'श्री रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई. मैं राज्य की प्रगति और उसके नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं.'
रेवंत रेड्डी के अलावा 10 और विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली. इनमें भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया गया है. कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे.
Congratulations to Shri Revanth Reddy Garu on taking oath as the Chief Minister of Telangana. I assure all possible support to further the progress of the state and the welfare of its citizens. @revanth_anumula
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

