Birsa Munda Jayanti 2023: रांची में पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की पुष्पांजलि, झारखंड का 23वां स्थापना दिवस आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया और बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की.
Jharkhand Foundation Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया और बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की. झारखंड का आज 23 वां स्थापना दिवस है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है. यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया है. राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. इसके अलावा पीएम ने ट्वीट कर भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और देशभर के लोगों को इस अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं.
#WATCH | Jharkhand: Prime Minister Narendra Modi visits Bhagwan Birsa Munda Memorial Park cum Freedom Fighter Museum in Ranchi and pays floral tribute to Birsa Munda. pic.twitter.com/v8IpTtMgaL
— ANI (@ANI) November 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

