PM Modi Rally in Gujarat: गुजरात में आज PM मोदी की धुआंधार रैली, सोमनाथ मंदिर से करेंगे चुनावी आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सोमनाथ मंदिर जाएंगे, जिसके बाद वे वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाड सहित जिलों में टाउन की मैराथन की मेजबानी करेंगे.
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सोमनाथ मंदिर जाएंगे. इसके बाद वह 10.45 बजे मंदिर से निकलकर रैली स्थल पर आएंगे. पीएम मोदी वेरावल में सुबह 11 बजे, धोराजी में दोपहर 12:45 बजे, अमरेली में दोपहर 2:30 बजे और बोटाद में शाम 6:15 बजे रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएममोदी का सोमनाथ से पुराना रिश्ता है. बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक उदय ही सोमनाथ से हुआ है.
बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने राम जन्म भूमि आंदोलन को 1990 में एक नई दिशा दी. आडवाणी की रथयात्रा में हार्न पकड़े मोदी के संघर्षों की तस्वीर भुलाई नहीं जा सकती. लालकृष्ण आडवाणी की इस रथयात्रा के संयोजक प्रमोद महाजन थे, लेकिन पहले चरण में गुजरात के सोमनाथ से का आरंभ होना था तो इस यात्रा की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी को सौंपी गई
रथयात्रा के बाद गुजरात में बीजेपी के पक्ष में एक लहर उठी, जिसकी परिणामस्वरूप बाद में बीजेपी की सरकार बनी. उसके कुछ ही समय बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेंद्र मोदी को गुजरात की कमान सौंपी और सीएम से पीएम तक का सफर तय किया.
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सोमनाथ मंदिर जाएंगे, जिसके बाद वे वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाड सहित जिलों में टाउन की मैराथन की मेजबानी करेंगे।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/Wg53A3180h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

