Petrol, Diesel Prices Today: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का नया रेट
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को फिर बढ़ोतरी हुई. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 97.76 रुपये प्रति लीटर और 88.30 रुपये प्रति लीटर है. जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर- मुंबई में 103.89 रुपये और 95.79 रुपये, चेन्नई में 98.88 और 92.89 रुपये, कोलकाता में 97.63 रुपये और 91.15 रुपये हो गई है.
चार मई से वाहन ईंधन कीमतों में यह 29वीं बढ़ोतरी है. बुधवार को ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 97.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.23 रुपये प्रति लीटर थी. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में मौजूदा बढ़ोतरी पिछली यूपीए सरकार की नीतियों का परिणाम है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब अगले चुनाव के समय पेट्रोलियम उत्पादों के दाम कम होंगे. वहीं, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और दुनिया के सबसे बड़े ईंधन खपतकर्ता- अमेरिका की घटती सूची के कारण, भारत में ईंधन की खुदरा कीमतों में आने वाले दिनों में और मजबूती आने की उम्मीद है.
The price of petrol & diesel in Delhi is at Rs 97.76 per litre and Rs 88.30 per litre respectively today
Petrol & diesel prices per litre - Rs 103.89 & Rs 95.79 in #Mumbai, Rs 98.88 & 92.89 in #Chennai, Rs 97.63 & Rs Rs 91.15 in #Kolkata pic.twitter.com/AWwAtGL2MX
— ANI (@ANI) June 24, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

